फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कंपनी के टैक्नीशियन के साथ सहकर्मियों ने की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करके जांच में किया शामिल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-53 थाना क्षेत्र में 22 अप्रैल की रात को निजी कंपनी के टैक्नीशियन के साथ उसी कंपनी में काम करने वाले सहकर्मियों ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस को 30 अप्रैल को शिकायत दी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को जांच में शामिल किया।
फरीदाबाद के हनुमान नगर निवासी बबलू खान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे सेक्टर-52 स्थित मसर्स रीलेन्टलैस इन्नेवोसन्स प्राइवेट लिमिटेड में टैक्नीशियन के तौर पर कार्यरत है। कंपनी मे काम करने वाले अनिल, अमरजीत सहित अन्य कई लोग रंजिश रखते हैं व काम नहीं करने दे रहे थे। इस बारे में पीड़ित ने कंपनी प्रबंधन को बता दिया। 22 अप्रैल की रात करीब 8.30 बजे बबलू खान से घर जा रहे थे तो उक्त लोगों ने उसे गाड़ी से उतारकर दूसरी गाड़ी में बैठाया। इसक बाद उसे अज्ञात स्थान पर लेकर मारपीट की। जिससे उसके सिर व चेहरे पर चोटें आईं और वह बेहोश हो गया। होश में आने के बाद पीड़ित अस्पताल में गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
मामले में आगामी कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों अनिल, अमरजीत व हितेश को गिरफ्तार करके जांच में शामिल करके जमानत पर छोड़ा है। मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। - अमरजीत, हेड कांस्टेबल व जांच अधिकारी, सेक्टर-53 थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें