फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: विवाहिता ने कमरे में फंदा लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
कमरे में ही सो रहा था पति, सुबह आंख खुलने पर पत्नी को फंदे पर लटका पाया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-53 थाना के अंतर्गत सरस्वती कुंज में 28 जुलाई की रात को विवाहिता ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार की सुबह महिला के पति की नींद खुली तो उसे फंदे पर लटका पाया। सूचना मिलते ही सेक्टर-53 थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।
पुलिस ने एफएसएल व फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की टीम से निरीक्षण कराकर साक्ष्य एकत्रित किए हैं। प्राथमिक जांच में कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतक महिला की पहचान पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर निवासी अंजू खातून (23) के रूप में हुई है। वह पति दिलबर हुसैन के साथ कुछ समय पहले ही गुरुग्राम के सेक्टर-53 स्थित सरस्वती कुंज में किराये के मकान में रह रही थी। अंजू खातून एक निजी अस्पताल में हाउसकीपिंग का काम करती थी, जबकि उसका पति दिलबर हुसैन ऑटो चलाता है। पुलिस को दिए बयान में मृत महिला के पति ने बताया कि 28 जुलाई की रात को खाना खाने के बाद दोनों सो गए थे। बुधवार सुबह उसकी आंख खुली तो पत्नी को कमरे में फंदे पर लटका हुआ पाया। उसने तुरंत पत्नी को फंदे उतारा तो उसकी मौत हो चुकी थी। उसे जानकारी नहीं है कि पत्नी अंजू खातून ने रात को किस समय फंदा लगाकर आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। परिवार वालों के बयान दर्ज किए गए हैं। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - हरीश, जांच अधिकारी, सेक्टर-53 थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें