फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बकरीद पर गुलजार हुए बाजार, उमड़ी ग्राहकों की भीड़

विज्ञापन
पिनगवां कस्बे में खरीददारी करते लोग
विज्ञापन
-कपड़ों, जूतों, टोपी, इत्र, सेवइयों और सजावटी सामानों की जमकर खरीदारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पिनगवां। बकरीद को लेकर मुस्लिम समाज में इन दिनों खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। त्योहार नजदीक आते ही शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक बाजारों में रौनक बढ़ गई है। कपड़ों, जूतों, टोपी, इत्र, सेवइयों और सजावटी सामान की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। खासकर बच्चे और युवा नए कपड़ों व फैशन के सामान की खरीदारी को लेकर बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं। बाजारों में देर रात तक चहल-पहल बनी हुई है, जिससे व्यापारियों के चेहरे भी खिल उठे हैं।
ग्रामीण इलाकों में भी बकरा ईद की तैयारियां जोरों पर हैं। महिलाएं घरों की साफ-सफाई और सजावट में जुटी हुई हैं, वहीं परिवारों में त्योहार को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं। लोग अपने रिश्तेदारों और मेहमानों के स्वागत की तैयारियों में लगे हुए हैं। मुस्लिम समाज के लोगों का कहना है कि बकरा ईद आपसी भाईचारे, कुर्बानी और इंसानियत का संदेश देने वाला पर्व है, इसलिए हर वर्ग के लोग इसे पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाते हैं।
विज्ञापन

कादिर, आरिफ, शोकीन खान, राशिद खान और वकील खान ने बताया कि त्योहार के दौरान सबसे ज्यादा उत्साह बच्चों और युवाओं में देखने को मिलता है। बच्चे नए कपड़े, जूते और टोपी खरीदने को लेकर काफी उत्साहित रहते हैं, जबकि युवा भी फैशन और आधुनिक डिजाइन के कपड़ों की खरीदारी कर रहे हैं। वहीं दुकानदार आलिम, कुर्री, अंसार और साजिद ने बताया कि बकरा ईद जैसे त्योहारों पर बाजारों में कारोबार अच्छा रहता है। त्योहार के चलते दुकानों पर ग्राहकों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे व्यापारियों को भी राहत मिल रही है।
विज्ञापन


मौलाना सोहैल और मौलाना असलम ने बताया कि बकरा ईद का त्योहार मुस्लिम समाज में विशेष महत्व रखता है। यह पर्व कुर्बानी, त्याग और जरूरतमंदों की मदद करने की सीख देता है। उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारे और शांति के साथ त्योहार मनाने की अपील भी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें