फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्केट संवाद : कूड़ा नहीं उठने से सदर बाजार के कारोबार पर असर

विज्ञापन
पंकज अग्रवाल। मार्केट संवाद वाली खबर के लिए
विज्ञापन
- रोजाना दो लाख से अधिक खरीदार पहुंचते हैं, व्यापारियों ने उठाए सफाई और सुरक्षा समेत कई मुद्दे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। अग्रसेन चौक स्थित करीब 150 वर्ष पुराने सदर बाजार में मूलभूत सुविधाओं की कमी से व्यापारी परेशान हैं। शहर के प्रमुख व्यापारिक केंद्रों में शामिल इस बाजार में 1200 से अधिक दुकानें हैं और रोजाना दो लाख से ज्यादा खरीदार पहुंचते हैं। इसके बावजूद सफाई, सुरक्षा और अन्य सुविधाओं को लेकर व्यापारियों में नाराजगी है।
मार्केट संवाद के दौरान व्यापारियों ने बताया कि बाजार में सार्वजनिक शौचालय, महिलाओं की सुरक्षा के लिए पर्याप्त महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती, रात में बेहतर प्रकाश व्यवस्था और प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था की कमी है। बाजार में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, लेकिन कई कैमरे अब तक पूरी तरह संचालित नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन

गुड़गांव व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि सफाई और कूड़ा उठाने जैसी व्यवस्थाओं के लिए भी कई बार व्यापारियों को स्वयं पहल करनी पड़ती है। कई दिनों से बाजार में कूड़ा नहीं उठाया गया है। इससे गंदगी के कारण ग्राहक भी बाजार आने से कतरा रहे हैं और कारोबार प्रभावित हो रहा है। व्यापारियों ने बताया कि हाल ही में बाजार में नई सड़क बनाई गई है। निर्माण के दौरान उन्होंने सड़क के नीचे फायर हाइड्रेंट पाइपलाइन बिछाने का सुझाव दिया था, ताकि आग जैसी आपात स्थिति में इसका इस्तेमाल किया जा सके, लेकिन सुझाव पर अमल नहीं हुआ।
विज्ञापन

व्यापारियों की बात-
ग्राहकों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन सुविधाएं उसी अनुपात में विकसित नहीं हुई हैं। -प्रदीप माहेश्वरी, उपाध्यक्ष, गुड़गांव व्यापार मंडल
कई दिनों से बाजार का कूड़ा नहीं उठा है। नगर निगम की हड़ताल के कारण कारोबार प्रभावित हो रहा है। -नरेश बंसल, महासचिव, गुड़गांव व्यापार मंडल
बारिश के कारण बाजार की हालत खराब हो गई है। ग्राहक यहां आना भी पसंद नहीं कर रहे हैं। -पंकज अग्रवाल, सदस्य, गुड़गांव व्यापार मंडल
नई सड़क के साथ फायर हाइड्रेंट की व्यवस्था होती तो भविष्य में काफी उपयोगी साबित होती। -आशीष वर्मा, सदस्य, गुड़गांव व्यापार मंडल

पंकज अग्रवाल। मार्केट संवाद वाली खबर के लिए

पंकज अग्रवाल। मार्केट संवाद वाली खबर के लिए

पंकज अग्रवाल। मार्केट संवाद वाली खबर के लिए

पंकज अग्रवाल। मार्केट संवाद वाली खबर के लिए

पंकज अग्रवाल। मार्केट संवाद वाली खबर के लिए

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें