फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मार्केट कमेटी गुरुग्राम द्वारा प्रतिबंधित प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
- अब तक डेढ़ लाख के चालान, दो दिन में काटे 45 हजार के चालान
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। मार्केट कमेटी गुरुग्राम द्वारा खांडसा सब्जी मंडी में प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग के खिलाफ चलाया जा रहा सघन अभियान लगातार जारी है। अभियान के अंतर्गत अब तक डेढ़ लाख रुपये के चालान किए जा चुके हैं। विशेष रूप से मंगलवार एवं बुधवार को कुल 45,000 रुपये के चालान काटे गए हैं।


अभियान की सख्ती और जागरूकता प्रयासों के कारण मंडी में व्यापारियों और रेहड़ी-पटरी वालों में सकारात्मक बदलाव देखा जा रहा है। पहले जहां चालान को लेकर असंतोष था, वहीं अब व्यापारी स्वयं प्रतिबंधित प्लास्टिक से दूरी बनाते नजर आ रहे हैं। जूट बैग के प्रयोग को बढ़ावा मिल रहा है और व्यापारी भयमुक्त होकर नियमानुसार व्यापार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




मार्केट कमेटी ने मंडी में कार्यरत सभी व्यापारियों और रिटेलर्स से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की जबरदस्ती, अवैध वसूली या भ्रष्टाचार की स्थिति में सीधे मार्केट कमेटी कार्यालय में शिकायत दर्ज करवाएं। प्रतिबंधित प्लास्टिक के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा, और भविष्य में भी उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। मार्केट कमेटी के सचिव यदुराज यादव के निर्देशानुसार यह कार्रवाई प्रतिदिन की जा रही है, जिसमें सहायक सचिव सुखबीर सिंह, मंडी सुपरवाइजर ब्रजेश, नीलामी अभिलेखक सतपाल, भूपेन्द्र सैनी, भगत सिंह तथा गोविन्द सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें