पटौदी। सूरज विद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसका शुभारंभ विद्यालय के निदेशक आनंद प्रसाद एवं पुष्पा देवी ने किया। रिले दौड़ में कक्षा आठवीं के छात्र मानविक, केशव, समर और योगेश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्केटिंग में कक्षा चौथी के इशु, मनन और इशिता विजेता रहे। रस्साकशी में कक्षा आठवीं का सेक्शन-8एफ और कक्षा सातवीं का सेक्शन- 7एफ ने जीत दर्ज की।
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक आनंद प्रसाद ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में शारीरिक दक्षता, अनुशासन, टीम भावना और सहयोग की भावना विकसित होती है। उन्होंने विजेता छात्रों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। संवाद