फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी में गाने सुनने से रोका तो साथियों संग उत्पादन प्रबंधक को पीटा, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। कंपनी में कार्य के दौरान एक कर्मचारी को गाना सुनने से रोकना उत्पादन प्रबंधक को भारी पड़ गया। कर्मचारी ने अपने साथियों संग मिलकर उसकी पिटाई की। भोंडसी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भवानी इंक्लेव निवासी दीपक कुमार ने बताया कि वह स्वास्तिक सिस्टम कंपनी में उत्पादन प्रबंधक हैं। करीब 40 कर्मचारी उनके अधीन कार्यरत हैं। कंपनी में अलीगढ़ उत्तर प्रदेश निवासी अरुण भी कार्य करता है। 22 दिसंबर को अरुण काम छोड़कर मोबाइल पर गाने सुन रहा था। इस पर दीपक ने उसे मोबाइल बंद कर कार्य करने के लिए कहा था। दीपक ने यह रिपोर्ट आला अधिकारियों को दी तो उन्होंने अरुण पर कार्रवाई करते हुए तीन दिन के लिए निलंबित कर दिया। इस बात से अरुण उससे रंजिश रखे हुए था।
26 दिसंबर को जब दीपक ड्यूटी समाप्त होने के बाद अपने घर जाने के लिए कैब का इंतजार कर रहा था। उस वक्त अरुण अपने साथियों के साथ डंडे लेकर आया और उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि उसके सिर समेत हाथों पैरों में अरुण व उसके साथियों ने बुरी तरह से चोट मारी। लोगों को एकत्र होता देख आरोपी मौके से भाग गए। लोगों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें