फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: क्रेडिट कार्ड की ईएमआई न बनाने के विरोध में दायर याचिका खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। ऑनलाइन आईफोन खरीदने के बाद क्रेडिट कार्ड की ईएमआई न बनने के विरोध में दायर याचिका को उपभोक्ता आयोग ने खारिज कर दिया है। आयोग ने कहा कि कंपनी की ओर से सेवा में कमी साबित नहीं हुई। क्रेडिट कार्ड के भुगतान को ईएमआई में बदलने की प्रक्रिया बैंक से संबंधित है।
विज्ञापन

साउथ सिटी-1 निवासी विकास ने 23 अगस्त 2021 को आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने रिलायंस डिजिटल स्टोर से एक लाख 15 हजार 100 रुपये का आईफोन 12 प्रो खरीदा था। खरीद पर पांच हजार रुपये की छूट भी मिली थी। आरोप था कि पूरी राशि किस्तों में परिवर्तित नहीं हुई। आयोग ने स्पष्ट किया कि कैशबैक और ईएमआई में से एक ही ऑफर चुना जा सकता था, दोनों एक साथ नहीं। ईएमआई समस्या के लिए विक्रेता कंपनी को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें