फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ऑफिस में घुसकर युवक पर रॉड और डंडों से हमला, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने चार के खिलाफ दर्ज की प्राथमिकी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। राठीवास गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक के ऑफिस में घुसकर लोहे की रॉड और डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में युवक का हाथ टूट गया, जबकि सिर, पैर और कमर पर भी चोटें आई हैं। पीड़ित की शिकायत पर बिलासपुर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


राठीवास गांव निवासी दीपक ने बताया कि 30 अक्तूबर को वह ऑफिस से खाना खाने जा रहा था। इसी दौरान साहिल ने उसका रास्ता रोक लिया। दीपक ने उसे गाड़ी हटाने के लिए कहा तो साहिल ने उसके साथ बदतमीजी की और वहां से चला गया। 31 अक्तूबर को रात करीब साढ़े आठ बजे ऑफिस में साहिल अपने तीन अन्य साथियों के साथ पहुंचा और उस पर लोहे की रॉड से वार किया, जिससे उसका हाथ टूट गया। आरोपी के अन्य साथियों ने भी उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों ने जाते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस प्रवक्ता संदीप ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें