फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पटौदी रोड का मेकओवर... चौड़ी होगी सड़क, सुधरेगा सीवेज

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्लोबल सिटी की पुराने गुरुग्राम और दिल्ली-जयपुर हाईवे से कनेक्टिविटी होगी बेहतर
विज्ञापन

नंबर गेम - 33 करोड़ से चार किमी सड़क होगी अपग्रेड


मनोज धर द्विवेदी

गुरुग्राम। हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं आधारभूत संरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) उमंग भारद्वाज चौक से द्वारका एक्सप्रेसवे तक पटौदी रोड का पुनर्निर्माण और चौड़ीकरण कराएगा। करीब चार किलोमीटर लंबी इस सड़क के अपग्रेड होने से ग्लोबल सिटी की पुराने गुरुग्राम और दिल्ली-जयपुर हाईवे से कनेक्टिविटी बेहतर होगी। परियोजना पर करीब 33 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे और टेंडर जारी कर दिया गया है।
फिलहाल पटौदी रोड कई स्थानों पर जर्जर हो चुकी है। गडौली गांव में सीवर का पानी सड़क पर बहने और बारिश के दौरान जलभराव के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। एचएसआईआईडीसी के अनुसार, सड़क को चौड़ा करने के साथ सीवेज और वर्षा जल निकासी व्यवस्था को भी मजबूत किया जाएगा, ताकि जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान हो सके। योजना के तहत सड़क का निर्माण मौजूदा ऊंचाई के अनुसार किया जाएगा। गांव के हिस्से में सड़क कंक्रीट की बनाई जाएगी। जबकि, मौजूदा ड्रेनेज लाइन को बेहतर बनाकर जल निकासी क्षमता बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

कार्य को सिरे चढ़ाने की तैयारी पूरी
उमंग भारद्वाज चौक से पटौदी की ओर सड़क के एक हिस्से का विकास नगर निगम गुरुग्राम अलग से करेगा। इससे यह सड़क लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधीन थी और कई साल पहले री-कारपेटिंग की गई थी। एचएसआईआईडीसी इस कार्य को सिरे चढ़ाने की पूरी तैयारी कर ली है। उमंग भारद्वाज चौक से द्वारका एक्सप्रेसवे तक पटौदी रोड बेहतर होने से पुराने शहर के लोगों को भी राहत मिलेगी। दूसरी ओर द्वारका एक्सप्रेसवे से वर्तमान में यातायात बेहतर हो जाएगा। द्वारका एक्सप्रेसवे से टनल और हाईवे से जोड़ने की परियोजना में देरी संभव है।


ग्लोबल सिटी द्वारका से सीधे भी जुड़ेगी

सेक्टर-36, 36बी, 37 और 37बी में एक हजार एकड़ से अधिक क्षेत्र में विकसित की जा रही ग्लोबल सिटी परियोजना विकसित की जा रही है। इसमें व्यावसायिक, आवासीय टावर, कार्यालय, रिटेल स्पेस, अस्पताल, स्कूल, इनोवेशन सेंटर, स्टार्टअप हब, होटल, कन्वेंशन सेंटर, हरित क्षेत्र और जल निकाय विकसित किए जाएंगे। ग्लोबल सिटी को सेक्टर-37 से उद्योग विहार-6 से जोड़ने की योजना पर भी काम चल रहा है। इससेनरसिंहपुर के पास एनएच-48 से ग्लोबल सिटी तक सीधा संपर्क स्थापित हो सके। इस परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण किया जाना है। वहीं, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) भी द्वारका एक्सप्रेसवे को टनल के माध्यम से जोड़ने की योजना पर कार्य कर रहा है, जिससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी और मजबूत होगी।
विज्ञापन


उमंग भारद्वाज चौक से द्वारका एक्सप्रेसवे तक पटौदी रोड का उन्नयन किया जाएगा। सड़क के निर्माण और चौड़ीकरण से ग्लोबल सिटी की कनेक्टिविटी और मजबूत होगी। इससे लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी। -अरुण गर्ग, एजीएम, एचएसआईआईडीसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें