फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मानेसर में प्रदूषण कम करने की बड़ी तैयारी, लोगों को मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
योजना में सड़कों की धूल को रोकना, हरित क्षेत्र बढ़ाना और लोगों को जागरूक करना शामिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। शहर में हवा को साफ करने के लिए एक्शन प्लान बनाया गया है, जिससे लोगों को प्रदूषित हवा से राहत मिलेगी। योजना में वायु गुणवत्ता सुधार, वाहन प्रदूषण कम करना, निर्माण और ध्वस्तीकरण कचरे का प्रबंधन, सड़कों की धूल को रोकना, हरित क्षेत्र बढ़ाना और लोगों को जागरूक करना शामिल है। सभी उपाय धीरे-धीरे लागू किए जाएंगे।
हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों और अन्य विभागों की मदद के जरिये योजना बनाई गई है। इसे धीरे-धीरे लागू किया जाएगा। नवंबर, दिसंबर और जनवरी में मानेसर में हवा बहुत खराब हो गई थी, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, हालांकि अभी भी हवा की सेहत खराब है।
विज्ञापन


इस एक्शन प्लान के जरिये मानेसर में हवा की जांच को मजबूत किया गया है। प्रदूषण के कारणों की पहचान की जा रही है। योजना में बस और सार्वजनिक परिवहन बढ़ाने पर ध्यान दिया गया है। गुरुग्राम बस सेवा बढ़ाई जाएगी ताकि लोग अपने वाहनों का कम प्रयोग करें। इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए चार्जिंग स्टेशन और बैटरी बदलने की सुविधा भी बढ़ाई जाएगी। ट्रैफिक कम करने के लिए स्मार्ट पार्किंग और सही कीमत तय करने की योजना भी बनाई गई है।

नगर निगम मानेसर ने निर्माण और ध्वस्तीकरण से निकलने वाले कचरे के लिए योजना बनाई है। होंडा और एचएसआईआईडीसी के साथ मिलकर सीएंडडी वेस्ट प्लांट मार्च 2027 तक तैयार होगा। फिलहाल बसई प्लांट में 95 प्रतिशत कचरे का वैज्ञानिक निपटान हो रहा है। सड़कों और खुले क्षेत्रों से उड़ने वाली धूल कम करने के लिए गड्ढे भरे जाएंगे, सड़क मरम्मत की जाएगी और एंटी-स्मॉग गन और पानी का छिड़काव किया जाएगा।
विज्ञापन


वायु प्रदूषण को कम करना सभी विभागों की जिम्मेदारी है। इसके लिए एक्शन प्लान के तहत विभागों को काम करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि सर्दियों में प्रदूषण की स्थिति से आसानी से निपटा जा सके। - सिद्धार्थ भार्गव, क्षेत्रीय अधिकारी हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें