फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: समस्याओं से जूझ रहा महावीर नगर, मगर प्रशासन अपना रहा लचर रवैया

विज्ञापन
विज्ञापन
जलभराव, अतिक्रमण और सफाई व्यवस्था बनी बड़ी चुनौती, एसडीएम ने दिए हैं 15 जून तक शहर के सभी नाले गंदगी से मुक्त कराने के निर्देश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फिरोजपुर झिरका। शहर का महावीर मार्ग की स्थिति दिनोंदिन बदहाल होती जा रही है। क्षेत्रवासियों के अनुसार, हल्की-सी बरसात होते ही यहां के नाले उफान मारने लगते हैं, जिससे सड़क पर जलभराव व नालों की गंदगी की समस्या उत्पन्न हो जाती है। साथ ही, सफाई व्यवस्था की लचर हालत और अतिक्रमण की बढ़ती घटनाएं लोगों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बन रही हैं। स्थानीय प्रशासन को सारी जानकारी होने के बावजूद भी कोई समाधान नहीं किया जा रहा है। इसी क्रम में उपमंडल अधिकारी ना0 लक्ष्मी नारायण द्वारा महावीर मार्ग का निरीक्षण किया गया और शहर के नालों की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर नगर पालिका सचिव, कनिष्ठ अभियंता, और पालिका अभियंता को दिशा निर्देश जारी किए गए।

महावीर मार्ग की दुकानदारों को तखत हटाने के लिए सख्त निर्देश : महावीर मार्ग पर दोनों ओर अतिक्रमण कर दुकानदारों और स्थानीय व्यवसायियों ने नाले व सड़क के हिस्से पर अवैध कब्जा कर लिया है। इससे न केवल पैदल चलने वालों को दिक्कत होती है, बल्कि ट्रैफिक जाम की समस्या भी आए दिन देखने को मिलती है। वाहन चालकों को संकरी होती जा रही सड़कों पर जान जोखिम में डालकर चलना पड़ता है। उप मंडल अधिकारी नागरिक द्वारा महावीर मार्ग पर सभी दुकानदारों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि निर्धारित सीमा से अतिरिक्त किसी के भी ताकत को पाए जाने पर नगर पालिका द्वारा जब्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी उमेश गुप्ता, अनिल, राजू, बबल, मिंटू का कहना है कि हर साल बरसात में हालात बद से बदतर हो जाते हैं। हल्की फुहार भी नालों को ओवरफ्लो कर देती है। नालों की समय पर सफाई नहीं होती और जो नाले खुले हैं, उनमें अतिक्रमण के कारण कचरा जमा हो जाता है। स्थानीय पार्षद महेंद्र कौशिक, योगेश सैनी, गौरव जैन, सुभाष चंद्र, अनिल बंसल, संजय बत्रा, विनोद जांगड़ा ने भी इस विषय पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि महावीर मार्ग शहर के प्रमुख व्यापारिक क्षेत्रों में से एक है, यहां की सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। शहर के आवागमन को लेकर यही एक मुख्य रास्ता है, इसे पूरी तरह साफ व दुरुस्त रखा जाना चाहिए। इसको लेकर नगर पालिका की ओर से ठोस कदम उठाने चाहिए।
अधिकारी केवल टेंडर छोड़ने की बात कहकर टाल देते हैं
शहर के लोगों का कहना है कि नगर पालिका द्वारा कुछ महीने पहले महावीर मार्ग पर नाले की सफाई की योजना शुरू की गई थी, लेकिन मानसून सर पर आ गया है नालों की सफाई व्यवस्था को लेकर केवल टेंडर छोड़ा जा रहा है यह बात ही अधिकारियों द्वारा कही जा रही है। किस एजेंसी को टेंडर दिया गया है और कब से कार्य चालू होगा यह कोई बताने को तैयार नहीं है। लोगों का कहना है कि कई स्थानों पर नाले ढके हुए हैं और उनमें कचरा फंसा है, जिससे पानी की निकासी बाधित हो जाती है। जब पानी सड़कों पर भरता है, तो दुकानों और घरों में भी घुसने लगता है।
विज्ञापन


सफाई व्यवस्था सुधारने और अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाने की योजना बनाई है। महावीर मार्ग पर विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा और अतिक्रमण करने वालों को पहले नोटिस देकर फिर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, शहर की सभी नालों को साफ करने के लिए नगर पालिका को 15 जून तक का समय दिया गया है। - लक्ष्मी नारायण, उपमंडल अधिकारी ना0
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें