फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गांव बसई मेव से अरावली पहाड़ तक बने दो रास्ते बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने बताया कि गांव बसई मेव, तहसील फिरोजपुर-झिरका से अरावली पहाड़ तक खेतों के बीच से बनाए गए 33-33 फीट के दोनों रास्तों को बंद कर दिया गया है। इसकी जगह गांव की फिरनी के साथ 4 करम का रास्ता बनाया गया है, जिससे किसानों के उद्देश्यों की पूर्ति होना संभव होगा। उन्होंने बताया कि पूर्व में बनाए गए दोनों रास्ते कानून के प्रावधानों के तहत उचित नहीं थे। इन रास्तों के बंद होने से बसई मेव में राजस्थान की सीमा से अवैध खनन की संभावित गतिविधियां भी बंद होंगी। जिला राजस्व अधिकारी एवं बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी नूंह जोगेंद्र शर्मा ने इन आदेशों में स्पष्ट किया कि ये रास्ते अरावली पर्वत में भी एक किलोमीटर अंदर तक बनाए गए हैं, जोकि उचित नहीं हैं। इन रास्तों से किसानों को नुकसान हुआ है, जिससे छोटे-छोटे किसानों का रकबा रास्तों में जाने के कारण वे गैर कृषक हो चुके हैं। इन रास्तों से वहां के किसान भी परेशान हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें