फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: रोड़ी से भरे ट्रक की चपेट में आने से मशीन ऑपरेटर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। खेड़कीदौला थाना के अंतर्गत नौरंगपुर गांव में गीता स्टोन क्रैशर मशीन पर बुधवार को रोड़ी से भरे ट्रक पीछे करते समय चपेट में आने से ऑपरेटर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में पहुंचाया और ट्रक चालक को गिरफ्तार किया। ट्रक के चालक को जमानत पर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

मृतक की पहचान आसाम के सिरांग निवासी कादर अली (47) के रूप में हुई है। वह पिछले दो माह से नौरंगपुर गांव स्थित गीता स्टोन क्रैशर मशीन पर ऑपरेटर का काम करता था। मृतक के भाई मादेर अली ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चालक ने ट्रक को लापरवाही से चलाकर कादर अली को टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जांच अधिकारी हेमंत कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला धारा 281,106 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। ट्रक चालक को जमानत पर छोड़ा गया है। चालान पेश करते समय ट्रक चालक को अदालत में पेश किया जाएगा। शव का बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें