फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर ऑनलाइन खेल रहा था लूडो, बदमाशों ने छीनी गाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। पुरानी दिल्ली रोड पर ऑनलाइन लूडो खेल रहे चालक से तीन बदमाशों ने उसका वाहन छीन लिया। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-18 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिला अंतर्गत गांव वैशानी निवासी रणविजय सिंह ने बताया कि वह एक कंपनी की गाड़ी चलाते हैं और वसंत विहार दिल्ली में रहते हैं। शुक्रवार को वह कंपनी के कार्य से इनोवा गाड़ी लेकर गुरुग्राम आए थे। रात करीब आठ बजे वह पुरानी दिल्ली रोड स्थित मारुति सुजुकी कंपनी के गेट नंबर एक के पास गाड़ी को सड़क किनारे खड़ा कर ऑनलाइन लूडो खेलने लगे। इसी दौरान तीन युवक आए, जिसमें एक ने उन्हें गाड़ी सड़क किनारे खड़ा करने को लेकर धमकाना शुरू कर दिया जबकि दो लोग गाड़ी का पिछला गेट खोलकर अंदर बैठ गए। धमका रहे युवक ने रणविजय को गाड़ी से नीचे उतार दिया और खुद अंदर बैठ गया। रणविजय कुछ समझ पाते इससे पहले ही तीनों आरोपी गाड़ी लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें