फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार पुलिसकर्मियों के बीच से अपने साथी को लेकर फरार हुआ आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। बादशाहपुर चौक से बृहस्पतिवार को एक आरोपी अपने साथी को फिल्मी स्टाइल में पुलिस के कब्जे से छुड़ा ले गया और पुलिसकर्मी देखते ही रह गए। आरोपी को पकड़ने के लिए पहले ही रिमांड पर लिए गए आरोपी को साथ लेकर फरीदाबाद पुलिस की टीम गुरुग्राम आई थी। फरीदाबाद के सदर थाने में तैनात उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार की शिकायत पर बादशाहपुर थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। अभी तक आरोपियों के बारे में पुलिस को कुछ भी जानकारी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन

उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार ने बादशाहपुर थाने में दी शिकायत में बताया कि बृहस्पतिवार को वह एक धोखाधड़ी के मामले में अपने साथी पुलिसकर्मियों के साथ आरोपी राहुल कुमार के एक अन्य साथी शंकर को पकड़ने के लिए गुरुग्राम आए थे। शंकर को पकड़ने के लिए पुलिस रिमांड के दौरान राहुल से उसके साथी की पुलिस ने बात कराई। बातचीत के मुताबिक, शंकर ने राहुल को बृहस्पतिवार शाम चार बजे पहले बादशाहपुर चौक पर बुलवाया। उसके बाद राजीव चौक पर बुलाया, लेकिन दोनों ही जगह पर वह नहीं आया। बाद में शंकर ने आरोपी राहुल को सवा पांच बजे दिल्ली-जयपुर हाइवे के सर्विस रोड के नजदीक बादशाहपुर टी-प्वाइंट पर बुलाया। पुलिस मौका चूकना नहीं चाहती थी। ऐसे में शंकर को पकड़ने के लिए राहुल को सड़क किनारे खड़ा कर दिया गया और थोड़ी ही दूर पर हवलदार चरण सिंह को खड़ा किया। उनसे कुछ दूर हवलदार लोकेश और नरेश को खड़ा किया। वहीं, उपनिरीक्षक भी खुद ही थोड़ी दूर पर वाहन में राहुल के आने का इंतजार कर रहे थे।
फिल्मी अंदाज में दोनों फरार :
इतने में हेलमेट पहने हुए एक युवक मोटरसाइकिल लेकर राहुल के पास पहुंचा और हवलदार चरण सिंह को जोर से धक्का मारा। इसके बाद तो आरोपी राहुल ने अपने साथी के साथ मिलकर हवलदार की लात घूसों से जमकर पिटाई की। हवलदार का शोर सुनकर जब तक अन्य पुलिसकर्मी आते, तब तक दोनों मोटरसाइकिल लेकर फिल्मी अंदाज में दिल्ली-जयपुर हाइवे की तरफ फरार हो गए। खास बात यह है कि आरोपी राहुल अपना फोन भी अपने साथ लेकर चला गया। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द ही दोनों पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें