गुरुग्राम। बारिश के मौसम के कारण लंबी दूरी व पैसेंजर ट्रेनों के परिचालन में देरी हो रही है। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लंबी दूरी की कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से एक से दो घंटे की देरी से चल रही हैं।
शालीमार मलानी एक्सप्रेस ट्रेन 14661 अपने निर्धारित समय से 42 मिनट देरी से, श्रीगंगानगर एक्सप्रेस ट्रेन 14030 अपने निर्धारित समय से एक घंटा 5 मिनट, बीकानेर से दिल्ली कैंट चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 26471 अपने निर्धारित समय से दो घंटे 6 मिनट, भुज-दिल्ली सराय रोहिल्ला ट्रेन 20983 अपने निर्धारित समय से 20 मिनट देरी से गुड़गांव रेलवे स्टेशन पहुंची। 54310 पैसेंजर ट्रेन अपने निर्धारित समय से एक घंटा 53 मिनट, 54411 रेवाड़ी-मेरठ कैंट अपने निर्धारित समय से करीब एक घंटा, 74003 पैसेंजर ट्रेन अपने निर्धारित समय से एक घंटा 35 मिनट, 74004 पैसेंजर ट्रेन 27 मिनट देरी से गुड़गांव रेलवे स्टेशन आई। 12414 पूजा एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय से 50 मिनट देरी से और 7 अगस्त की रात को रानी खेत एक्सप्रेस ट्रेन 15014 अपने निर्धारित समय से दो घंटे 24 मिनट देरी से गुड़गांव रेलवे स्टेशन पहुंची। ब्यूरो