फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: इंडिया स्केट गेम्स में चमके नन्हे स्केटर्स, जीते 20 पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ में तीसरी इंडिया स्केट गेम्स (नेशनल) का हुआ आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। चंडीगढ़ के सेक्टर-10ए में रोलर स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित तीसरी इंडिया स्केट गेम्स (नेशनल) में जिले के एमिटी स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने 20 पदक जीत कर जिले का नाम रोशन किया। देशभर से आए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के बीच जिले के स्केटर्स ने अपने कौशल और दमखम का बेहतरीन प्रदर्शन किया।
विज्ञापन




प्रतियोगिता में हिमानी, मेहान, सिद्धांत, तन्वी और कृतिका ने स्वर्ण पदक जीतकर पहला स्थान हासिल किया। वहीं यश, मायरा, अर्जुन और दीर्घ ने रजत पदक अपने नाम किए। व्यान, माधव, नैरा और आरिनी, हर्षित, निरपेंदर, कृषिव, आर्यन, नत्तांश, अवनी और यशस्वी शामिल रहे। विद्यालय की चेयरपर्सन डॉ. अमिता चौहान और प्रधानाचार्य डॉ. आरती चोपड़ा ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और कोच के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए भविष्य में भी ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें