फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कहासुनी में जेठ-जेठानी ने महिला का हाथ तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पटौदी। खंड के गांव बलेवा में पानी भरने को लेकर हुए विवाद में जेठ-जेठानी ने महिला के साथ मारपीट की। इसमें उसे काफी चोटें आईं। बलेवा निवासी तनुजा की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। पीड़िता ने बताया कि 20 अप्रैल को पानी भरने को लेकर जेठानी पूनम से कहासुनी हो गई। इस पर तनुजा के जेठ रमेश व जेठानी पूनम ने गाली-गलौच की और फिर लाठी से हमला कर दिया। तनुजा का हाथ टूट गया व आंख सहित सिर पर गंभीर चोटें आईं। उपमंडल नागरिक अस्पताल में उसे ले जाया गया जहां से महिला को गुरुग्राम के लिए रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें