फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: धाना मोड़ से केएमपी रोड तक लाइट व्यवस्था खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
मानेसर। औद्योगिक क्षेत्र मानेसर में धाना मोड़ और केएमपी की ओर जाने वाली सड़क पर स्ट्रीट लाइट की समस्या बनी हुई है। कई जगहों पर स्ट्रीट लाइट लगी होने के बावजूद रात के समय नहीं जलती, जबकि कुछ इलाकों में लाइट की व्यवस्था ही नहीं है।
विज्ञापन

इस कारण वाहन चालकों और काम पर आने-जाने वाले लोगों को अंधेरे में सफर करना पड़ता है। रात के समय सड़क पर अंधेरा होने से दुर्घटनाओं और आपराधिक घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है। आईएमटी मानेसर में ढाई हजार से अधिक औद्योगिक इकाइयां चल रही हैं और यहां लाखों लोग काम करते हैं। बड़ी संख्या में महिलाएं भी फैक्ट्रियों में काम करती हैं। अंधेरे के कारण उन्हें ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कर्मचारियों ने प्रशासन से मांग की है कि खराब स्ट्रीट लाइटों को जल्द ठीक कराया जाए और जहां लाइट नहीं है, वहां नई लाइट लगाई जाए, ताकि राहत मिल सके। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें