सेक्टर-99ए में बने सबस्टेशन को नहीं मिली अंतिम स्वीकृति, नहीं मिल पा रहा लाभ
नंबर गेम - 62 करोड़ रुपये की लागत से बना था
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे (गुरुग्राम) पर बिजली संकट को दूर करने के लिए 62.45 करोड़ रुपये की लागत से बना सेक्टर-99ए का सबस्टेशन (220/33 केवी) पूरी तरह तैयार होने के बाद भी बंद पड़ा है। हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम (एचवीपीएम) द्वारा 1 अगस्त को इसे चालू करने की तैयारी पूरी कर ली गई थी, लेकिन गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) से जमीन की अंतिम स्वीकृति न मिलने के कारण इसका काम अटका गया।
इस प्रशासनिक देरी की वजह से एक्सप्रेसवे की सोसाइटियों और नजदीकी गांवों के निवासी लगातार लंबी बिजली कटौती और लोड शेडिंग झेलने को मजबूर हैं। अधिकारियों के अनुसार, जीएमडीए से अंतिम आदेश मिलने के बाद भी विभिन्न इलाकों की बिजली लाइनों को इस सबस्टेशन से जोड़ने में करीब एक साल का समय लगेगा। तब तक स्थानीय लोगों को इस आधुनिक बुनियादी ढांचे का कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है।
उम्मीद जगी थी अब वो भी टूट गई
सेक्टर-99 का सबस्टेशन बनने के समय से उम्मीद लगाकर बैठे हैं। अब बनकर तैयार हो गया तो भी समस्या हल नहीं हुई। - केसी दुबे महासचिव, हैबिटेट-99 ए
सबस्टेशन से इस इलाके के स्वीचिंग स्टेशन को जोड़ा जा सकता था। अभी लाइन दूर से आ रही है जिससे समस्या होती है। - दलबीर सिंह आरडब्ल्यूए अध्यक्ष हैबिटेट 99ए
हमारी सोसाइटी में करीब 8 किमी दूर सेक्टर-9 से बिजली आ रही है। फॉल्ट आने पर लंबा समय केवल पता लगाने में लग जाता है। - संतोष सिंह, लक्ष्मी परीना, सेक्टर 99 ए
रोजाना बिजली कटौती की समस्या से होती है। सबस्टेशन तैयार हो रहा था तो बेहतरी की उम्मीद जगी मगर अब इसके साथ लाइनें ही नहीं जुड़ी। - यतेंद्र कुमार, सेक्टर 99 ए
सेक्टर 99 ए का सबस्टेशन तैयार मगर लाइन जोड़े जाने का इंतजार
सेक्टर 99 ए का सबस्टेशन तैयार मगर लाइन जोड़े जाने का इंतजार
सेक्टर 99 ए का सबस्टेशन तैयार मगर लाइन जोड़े जाने का इंतजार
सेक्टर 99 ए का सबस्टेशन तैयार मगर लाइन जोड़े जाने का इंतजार
सेक्टर 99 ए का सबस्टेशन तैयार मगर लाइन जोड़े जाने का इंतजार