फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मालिबू टाउन की सड़क की गुणवत्ता को लेकर ठेकेदार पर गिरी गाज, ब्लैक लिस्टिंग की चेतावनी

Mon, 13 Oct 2025 08:56 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

नगर निगम गुरुग्राम ने विकास कार्यों की गुणवत्ता पर सख्ती दिखाई है। मालिबु टाउन में सड़कों की रिकार्पेटिंग में मानक पूरे न करने पर एजेंसी पर जुर्माना लगाया गया और चेतावनी दी गई कि दोबारा लापरवाही पर ब्लैकलिस्ट किया जाएगा।
 
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निगम गुरुग्राम द्वारा शहर में चल रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी एजेंसी द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। यदि किसी कार्य में त्रुटि या लापरवाही पाई जाती है, तो संबंधित एजेंसी के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


इसी दिशा में मालिबt टाउन क्षेत्र में सड़कों की रिकार्पेटिंग कार्य में गुणवत्ता मानकों का पालन न करने पर निगम ने संबंधित एजेंसी के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। अधिकारियों के अनुसार, एजेंसी पर पेनल्टी लगाई गई है और उसे कार्य को दोबारा गुणवत्तापूर्ण तरीके से करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, यह चेतावनी भी दी गई है कि यदि एजेंसी ने दोबारा भी लापरवाही बरती, तो उसे ब्लैकलिस्ट किया जाएगा तथा उसके रिस्क एंड कोस्ट पर कार्य किसी अन्य एजेंसी को सौंपा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें