दिल्ली से सटे गुरुग्राम शहर में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। जहां सेक्टर-65 थाना क्षेत्र में हाइवा ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो चुकी है। दोनों युवक कादरपुर गांव के रहने वाले थे। हादसा रात के समय हुआ था। मिली जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-65 की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर माेर्चरी में पहुंचाया है।