फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: रखरखाव नदारद, इंफ्रास्ट्रक्चर बदहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यू गुुरुग्राम की वाटिका सोसाइटी के लोगों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। बदहाल इंफ्रास्ट्रक्चर, सड़क पर जमा सीवेज का पानी और रखरखाव की बदहाली से त्रस्त मानेसर के सेक्टर-82 स्थित वाटिका सोसाइटी के लोगों ने रविवार को प्रदर्शन किया। हाथों में विरोध की तख्तियां लिए हुए लोगों ने बिल्डर प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी। गंदगी के बीच खड़े होकर लोगों ने पानी की निकासी के प्रबंध शीघ्र कराने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यहां रहने वाले हजारों परिवार बदहाल इंफ्रास्ट्रक्चर और खराब रखरखाव से त्रस्त हैं। यहां मुख्य रास्ते का अभाव है, सड़क पर सीवेज की गंदगी बह रही है। बिल्डर प्रबंधन ने कॉमन एरिया मेंटनेंस के चार्ज बढ़ा दिए, बिजली के चार्ज बढ़ा दिए और निवासियों से इसकी सलाह नहीं ली गई। वहीं, सड़क की स्थिति भी बदहाल है। बारिश में चारों ओर पानी भर जाता है। बिल्डर प्रबंधन नए शुल्क लाद रहा है मगर इंफ्रास्ट्रक्चर पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इलाके में करीब 5000 परिवार रहते हैं। आक्रोशित लोगों ने प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें