फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में 29 खिलाड़ियों ने जीते पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
180 खिलाड़ियों ने लिया भाग, लेकर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गरुग्राम। जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में छठी योगासन खेल चैंपियनशिप का आयोजन रविवार को रेलवे स्टेशन स्थित अग्रवाल धर्मशाला में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं योग संस्थानों के करीब 180 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। एसोसिएशन के सचिव एवं आयुष विभाग में योग सहायक अजीत कुमार सोलंकी ने बताया कि प्रतियोगिता में अंडर-10, 10-14, 14-18, 18-28, 28-35, 35-45 एवं 45-55 वर्ष आयु वर्ग में पारंपरिक योगासन, आर्टिस्टिक सिंगल, आर्टिस्टिक पेयर तथा रिदमिक पेयर स्पर्धाएं आयोजित की गईं।


लड़कियों के पारंपरिक योगासन वर्ग में 10 से 14 वर्ष आयु वर्ग में इशिता प्रथम, यशवी द्वितीय और अनुष्का तृतीय स्थान पर रहीं। 14 से 18 वर्ष वर्ग में निलाक्षी ने पहला, भूमि ने दूसरा और भूमिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। 18 से 28 वर्ष वर्ग में मुस्कान प्रथम, मुस्कान यादव द्वितीय तथा राखी तृतीय स्थान पर रहीं। 28 से 35 वर्ष वर्ग में वैष्णो देवी ने प्रथम, मुवनेश ने द्वितीय और मोनिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 35 से 45 वर्ष वर्ग में रेनू वाला प्रथम, अंजू बाला द्वितीय और मीनाक्षी तृतीय स्थान पर रहीं, जबकि 45 से 55 वर्ष वर्ग में ललिता ने पहला स्थान हासिल किया। लड़कों के वर्ग में 10 से 14 वर्ष आयु वर्ग में जलज यादव प्रथम, पीयूष सिंह द्वितीय और यश तृतीय स्थान पर रहे। 14 से 18 वर्ष वर्ग में दक्ष ने प्रथम, राजीव गिरी ने द्वितीय और गौरव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 18 से 28 वर्ष वर्ग में स्वयं प्रथम, जीतन द्वितीय और आशु तृतीय स्थान पर रहे। 28 से 35 वर्ष वर्ग में कमल खटक ने पहला, धीरज ने दूसरा और विशाल ने तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि 35 से 45 वर्ष वर्ग में महेंद्र प्रथम स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन समारोह में कैनविन के संस्थापक नवीन गोयल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर जिला योग कोऑर्डिनेटर आयुष विभाग के डॉ. विकास यादव, पतंजलि महिला प्रभारी लता, निर्मल यादव, डॉ. पूनम एवं लक्ष्मण मेहरा सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। डॉ. विकास यादव ने कहा कि योगासन भारत की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर है और इसे खेल के रूप में अपनाकर युवा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर सकते हैं। एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश कुमार, सचिव जगदीश कुमार, देवेंद्र, कैलाश एवं सीमा यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन आगामी हरियाणा राज्य योगासन खेल चैंपियनशिप के लिए किया जाएगा, जहां वे गुरुग्राम जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें