फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: निर्माणाधीन सोसाइटी के बेसमेंट की दीवार ढहने से मजदूर दंपती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर शुरू की जांच
विज्ञापन

सोहना। नगर परिषद के वार्ड-21 में रविवार दोपहर को निर्माणाधीन सोसाइटी के बेसमेंट की दीवार ढहने से मजदूर दंपती की मौत हो गई। प्रिसन्न कुशवाह (32) व उनकी पत्नी चांदनी (28) ललितपुर, उत्तर प्रदेश के समोगर गांव के रहने वाले थे। पुलिस ने शवाें को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रविवार दोपहर वार्ड-21 की सोहना ढाणी काॅलोनी के पास स्थित एसके आकर्स सोसाइटी के बेसमेंट में निर्माण कार्य चल रहा था। यह सोसाइटी करीब सात एकड़ में स्थापित है। निर्माण कार्य के दौरान बनी करीब 20 फुट ऊंची दीवार के साथ पति-पत्नी काम कर रहे थे। बेसमेंट की दीवार के साथ खाली जगह में ऊपर लगे मजदूर मिट्टी भर रहे थे। इसी दौरान दो दिनों पहले बनाई करीब 20 फुट ऊंची दीवार ढह गई और उसके नीचे मजदूर दंपती दब गए। दीवार के ढहने पर आसपास कार्य कर रहे मजदूरों ने दोनों दबे मजदूर दंपती को बाहर निकाला। चांदनी की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि प्रिसन्न कुशवाह ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
सोहना शहर थाना से निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि मृतक दंपती के परिजनों को सूचना दे दी है। पुलिस को किसी भी प्रकार की लिखित शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत मिलने पर मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई की जाएगी। परिजनों के आने के बाद शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें