फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ट्रॉला पलटने से मजदूर की हुई मौत

Fri, 11 Aug 2023 08:48 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रॉला पलटने से मजदूर की हुई मौत
विज्ञापन

सोहना। सोहना-तावड़ू रोड पर अग्रसेन पार्क के पास शुक्रवार सुबह एक सीमेंट से भरा ट्राला अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्राले में बैठे मजदूर की दबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मानेसर निवासी सोनू के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर जेसीबी की सहायता से ट्राले को सही किया और शव को नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


जांच अधिकारी एएसआई प्रवीण कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों के आने पर ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा। शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है। उसके साथी जो उसके कमरे के पास रहते हैं उनको सूचना दी गई। उन्होंने पोस्टमार्टम कराने के लिए मना कर दिया। घटना सुबह सात बजे की है। ट्रॉला सीमेंट से भरा हुआ था और तावड़ू से फरीदाबाद की तरफ जा रहा था। सुबह अचानक तिकोना पार्क के पास ब्रेक फेल होने के चलते अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना की जांच की जा रही है। अभी कोई मामला दर्ज नही किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें