गुरुग्राम में जिलास्तरीय अंडर-14 रोल बॉल चैंपियनशिप संपन्न
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-57 स्थित चॉक ट्री ग्लोबल स्कूल में जिलास्तरीय अंडर-14 रोल बॉल चैंपियनशिप का सफल आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में जिले के कई विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। बालक वर्ग में केएसए चॉक ट्री अकादमी पहले, आरकेएसए अकादमी दूसरे और बीबीएमएस अकादमी तृतीय स्थान पर रही। वहीं बालिका वर्ग में ग्यानानंद स्कूल पहले, सनसिटी स्कूल सेक्टर-37डी दूसरे और ब्लू बेल्स मॉडल स्कूल सेक्टर-4 तीसरे स्थान रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. पवन कुमार वत्स (चेयरमैन, चॉक ट्री स्कूल) ने विजेता खिलाड़ियों को पदक और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। यह आयोजन जिला रोल बॉल संघ गुरुग्राम के महासचिव राज कपूर के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष गजराज नाहरवाल, वर्किंग सचिव राजेंद्र तथा कोचिंग टीम के मार्गदर्शक अतुल, इरफान, नजाकत, मेहुल, विश्वजीत, मनीष, शिव कुमार, राहुल वर्मा और फैजान मौजूद रहे।