फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पटौदी में कोलकाता के कलाकार करेंगे मंचन

विज्ञापन
श्री गणेश पूजन के साथ पटौदी क्षेत्र की रामलीलाए प्रारंभ हुई । अयोजक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पटौदी। क्षेत्र में श्रीगणेश पूजन के साथ रामलीलाओं का शुभारंभ हो गया है। इस साल शहर में नवाब पटौदी द्वारा संचालित दिन की रामलीला सहित कुल चार रामलीलाएं आयोजित होंगी। नगरपरिषद के अंतर्गत हेलीमंडी में भी दो रामलीलाओं का मंचन किया जाएगा, जिसमें कोलकाता के कलाकार प्रस्तुति देंगे।
बाबा हरदेवा रामलीला कमेटी जाटौली मंडी के उप-प्रधान भारत भूषण ने बताया कि रामलीला का मंचन संजय शर्मा कोलकाता द्वारा किया जाएगा। इसमें पुरुष और महिला कलाकार किरदार निभाएंगे। रामलीला शनिवार को गणेश पूजन के साथ शुरू हुई। हेलीमंडी में श्रीराम लीला क्लब शिव मंदिर अनाजमंडी द्वारा भी रामलीला आयोजित होगी। यहां भी कोलकाता के कलाकार प्रस्तुति देंगे। रामलीला का मंचन 11 अक्तूबर रविवार से 21 अक्तूबर बुधवार तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

11 अक्तूबर से रामलीला में मंगलाचरण, नरसिंह अवतार और श्रीराम जन्म जैसे प्रसंग दिखाए जाएंगे। इसके बाद सीता जन्म, श्रवण कुमार वृत्तांत, ताड़का वध, अहिल्या उद्धार और धनुष यज्ञ का मंचन होगा। 14 अक्तूबर को राम बरात और राम सीता विवाह का आयोजन होगा, जिसके बाद राम वनवास और दशरथ मरण के दृश्य दिखाए जाएंगे। बाद के दिनों में सीता हरण, भरत मिलाप, शबरी-राम मिलन, लंका दहन, कुंभकरण वध और लक्ष्मण मूर्छा जैसे महत्वपूर्ण प्रसंग होंगे। 20 अक्तूबर को मेघनाथ वध, रावण वध, पुतलों का दहन और आतिशबाजी की जाएगी, तथा 21 अक्तूबर को भगवान श्रीराम का राजतिलक होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें