उन्होंने कहा कि सैकड़ों किसानों को आंदोलन के दौरान मुकदमों में फंसाया गया है, इनको भी वापस लिया जाए। लखीमपुर खीरी मामले में शामिल केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए। शहीद किसानों के परिवार वालों को मुआवजे व पुनर्वास की व्यवस्था की जाए। सिंघु बॉर्डर पर शहीद किसानों की स्मृति में शहीद स्मारक बनाने के लिए जमीन दी जाए। इन मुद्दों पर सरकार जब फैसला ले लेगी, तब ही किसान अपने-अपने घरों को वापस होंगे।