फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसजीटी विश्वविद्यालय में 16 तक चलेगा खो-खो कैंप

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। एसजीटी विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय स्तर का खो-खो कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष सुधांशु मित्तल पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ये खिलाड़ी ट्रेनिंग के बाद राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे। यह कैंप 16 फरवरी तक चलेगा।
विज्ञापन

एसजीटी विश्वविद्यालय के मैनेजिंग ट्रस्टी मनमोहन सिंह चावला ने बताया कि इस कैंप के माध्यम से वैज्ञानिक तरीके को अपनाकर खिलाड़ियों के फिटनस व प्रदर्शन को बेहतर बनाया गया है। इससे ये खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खो-खो में अपनी एक विशेष पहचान बना सकेंगे। भारतीय खेल प्राधिकरण के पूर्व वरिष्ठ वैज्ञानिक (खेल शारीरिक विज्ञान) अधिकारी व एसजीटी यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो.जीएल खन्ना ने बताया कि इस कैंप के दौरान खिलाड़ियों के खान-पान, लाइफ स्टाइल, फिटनस, इंजरी प्रिवेंशन, फिजियोथेरेपी तथा स्वास्थ्य से जुड़ी गतिविधियों का पूरा ध्यान रखा गया है।
खिलाड़ियों को कराई गई हैं योग क्रियाएं
इस कैंप के दौरान योग विभाग द्वारा खिलाड़ियों के लिए विशेष योग क्रियाएं भी करवाई गई हैं। साथ ही मानसिक स्तर पर विश्राम देने के लिए यूनिवर्सिटी का मनोविज्ञान विभाग महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें