फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: तैराकी में काव्या, शूटिंग में लॉ स्कूल ने जीता स्वर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

नोएडा (संवाद)। सेक्टर-125 स्थित एमिटी विश्वविद्यालय में आयोजित संगठन खेल प्रतियोगिता के तहत शुक्रवार को तैराकी के विभिन्न मुकाबले हुए। वहीं, शूटिंग प्रतियोगिता के फाइनल में खिलाड़ियों ने निशानेबाजी में दमखम दिखाया।
महिला वर्ग की 100 मीटर फ्रीस्टाइल तैराकी में लॉ स्कूल की काव्या बारगेती ने 1:22.87 मिनट के समय के साथ पहला स्थान हासिल किया। पुरुष वर्ग में बिजनेस स्कूल के दवेबंगा राजदत्ता 1:05.90 मिनट के साथ विजेता रहे। 100 मीटर बैकस्ट्रोक महिला वर्ग में स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की श्रेया बजाज ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि पुरुष वर्ग में लॉ स्कूल के सोनेत ग्रोवर विजेता बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

शूटिंग के एयर पिस्टल फाइनल में पुरुष और महिला वर्ग में लॉ स्कूल की टीमों ने स्वर्ण पदक जीते। एयर पिस्टल पीप साइट प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग का स्वर्ण एमिटी यूनिवर्सिटी ऑनलाइन और महिला वर्ग का स्वर्ण स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी को मिला। वहीं, एयर पिस्टल ओपन साइट में पुरुष और महिला वर्ग में लॉ स्कूल की टीमों ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें