फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बीके स्कूल की कनिष्का ने हासिल किए 97.4%

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र डिंपल और यश ने 97.2% अंक किए प्राप्त
विज्ञापन

पलवल। 10वीं के परीक्षा परिणाम में बीके के स्कूल की छात्रा कनिष्का ने 487 अंक प्राप्त करके स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं, वह जिले के मेधावी छात्रों में अग्रणी है। छात्रा डिंपल और छात्र यश ने 486 अंक प्राप्त करके द्वितीय स्थान प्राप्त किया। साथ ही छात्र दीपांशु ने 476 अंक प्राप्त करके तृतीय स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय के 12 छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए और 38 छात्रों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त करके विद्यालय का नाम रोशन किया। दसवीं कक्षा के सभी विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। विद्यालय के प्रधानाचार्य सतीश कौशिक ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद


पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (बाल) के बच्चों ने किया अच्छा प्रदर्शन
फोटो हैपीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पलवल के जसवीर ने 93.6% अंक पाए।
पलवल। आगरा चौक स्थित पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पलवल (बाल) का परिणाम बेहद शानदार रहा। स्कूल के जसवीर ने 93.6%, हिमांशु 91.4%, भूमिका 87.8% , खुशनुमा 86.2%, आदित्य मंगला 85.4%, देव कुमार 84.4% ,सोनी 84%, देव 82.8%, हिमांशी 81.8%, मानसी 81%, अमित मंगला 81% ,निशा 80.6% तथा भावना ने 80.6% अंक प्राप्त कर विद्यालय तथा अपने माता-पिता का नाम जिले में रोशन किया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मवीर रावत ने बताया कि 20 से अधिक विद्यार्थियों ने 75% अंक तथा लगभग 50 से अधिक विद्यार्थियों ने 60% से अधिक अंक प्राप्त किये हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंट सीआर कॉन्वेंट स्कूल का 10वीं परीक्षा परिणाम रहा शत-प्रतिशत
पलवल। अलीगढ़ रोड स्थित सेंट सीआर कॉन्वेंट स्कूल का दसवीं का कक्षा परिणाम 100% रहा। इसमें आशु ने 480, सुमित और मुस्कान ने 477 तथा विनय, नवीन ,जतिन, देव, मोहित व गुनगुन ने 475 अंक प्राप्त किए हैं। स्कूल के 101 छात्रों ने यह परीक्षा पास की है। इसमें 61 बच्चों ने मेरिट, 7 छात्रों ने 95% से अधिक अंक तथा 23 छात्रों ने 90% से अधिक अंक अर्जित किए हैं। संगीत तथा गणित विषय में 100 तथा विज्ञान और अंग्रेजी व सूचना प्रौद्योगिकी में अधिकतम अंक 99 रहे। स्कूल के चेयरमेन सतबीर पटेल और प्रधानाचार्य डॉ.संजीव पटेल ने इस परीक्षा परिणाम से खुश होकर सभी अध्यापकों को बधाई दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें