फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कथा से पहले निकाली कलश यात्रा

विज्ञापन
वैश्य धर्मशाला में आयोजित होने वाली श्री मद्भागवत कथा की क​लश यात्रा
विज्ञापन
वैश्य धर्मशाला में श्रीमद्भागवत कथा शुरू, 5 अक्तूबर तक चलेगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। पितृ पक्ष में श्रीमद्भागवत कथा का सुनने का महात्म्य माना जाता है। शहर में इस दौरान श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन किए जा रहे हैं। सेक्टर-4 स्थित वैश्य धर्मशाला में ब्रजरस गो सेवा समिति की ओर से श्रीमद्भागवत कथा आयोजित की जाएगी। रविवार को कथा से पहले कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें काफी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। भजन कीर्तन करती यह शोभायात्रा सेक्टर-4 के विभिन्न हिस्सों से गुजरी। वृंदावन कोकिलावन से आए कथा व्यास पं. मनमोहन ब्रजवासी 4 अक्तूबर तक रोजाना शाम 3.30 बजे 6.30 बजे तक कथा सुनाएंगे।
विज्ञापन

5 अक्तूबर को हवन और भंडारे के साथ यह कथा संपन्न होगी। संगठन के अध्यक्ष राजबीर यादव, प्रधान अजय मंगला, महासचिव विजय अग्रवाल, लाल चंद गोयल, महिला मंडल की सदस्य उषा भारद्वाज, मीनाक्षी अग्रवाल और तृप्ति भारद्वाज इस कार्यक्रम के आयोजन में शामिल हैं। सेक्टर-82 स्थित वाटिका इंडिया नेक्सट के सिग्नेचर एवेन्यू में सोमवार से श्रीमद्भागवत कथा शुरू होगी। यहां श्रीधाम वृंदावन से आए कथा व्यास पं. विष्णु दत्त त्रिवेदी दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक कथा सुनाएंगे। यहां सोमवार सुबह 9 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। पहले दिन की कथा में भागवत महात्म्य और गोकर्ण कथा सुनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें