फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुनैद-नासिर हत्याकांड: मोनू का दावा- पुलिस इसे जिस दिन की घटना बता रही, उस दिन मैं साथियों के साथ होटल में था

Fri, 17 Feb 2023 01:24 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

मोनू मानेसर ने होटल का नाम बताने से फिलहाल मना कर दिया। उसका कहना था कि अगर वह होटल का नाम पहले से ही खोल देगा तो उसे शक है कि पुलिस वहां पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज को नष्ट कर सकती है।
विज्ञापन
जुनैद नासिर हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बोलेरो में जिंदा जलाए गए दो युवकों के कंकाल के मामले में बजरंग दल पदाधिकारी मोहित उर्फ मोनू मानेसर का नाम आने के बाद से आरोपी भूमिगत हो गया है। हालांकि फोन पर वह लगातार लोगों के संपर्क में है। अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर उसने खुद को और अपनी टीम को इस दोहरे हत्याकांड में निर्दोष बताया है।

विज्ञापन


मोनू मानेसर ने लिखा है कि जो भी घटना राजस्थान के थाना गोपालगढ़ में हुई है, उससे हमारी टीम का कोई लेना-देना नहीं है और न ही बजरंग दल हरियाणा का कुछ लेना देना है। जो भी आरोपी मिले, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से हुई वार्ता के बाद बजरंग दल मानेसर मंडल के अध्यक्ष मोनू ने बताया कि इस मामले में उसे जबरन ही फंसाने की साजिश रची जा रही है। जिस दिन की यह वारदात बताई जा रही है, उस दिन वह अपने साथियों के साथ गुरुग्राम के ही एक होटल में था।
विज्ञापन




होटल के सीसीटीवी कैमरों से उसकी बातों की सच्चाई का पता चल जाएगा। उसने होटल का नाम बताने से फिलहाल मना कर दिया। उसका कहना था कि अगर वह होटल का नाम पहले से ही खोल देगा तो उसे शक है कि पुलिस वहां पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज को नष्ट कर सकती है।

Trending Videos
विज्ञापन

गुरुवार सुबह बोलेरो में मिले थे दो कंकाल

बता दें कि राजस्थान की सीमा से सटे लोहारू कस्बे के गांव बारवास की बणी में गुरुवार सुबह लावारिस हालात में जली हुई बोलेरो की पिछली सीट से दो कंकाल पुलिस ने बरामद किए थे। इसके बाद लोहारू के डीएसपी और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन प्रारंभ की।

पुलिस ने चेसिस नंबर से गाड़ी का पता लगाया। इसके बाद मृतकों की पहचान राजस्थान के जिला भरतपुर के गोपालगढ़ पुलिस थानाक्षेत्र के गांव घाटमिका निवासी जुनैद और नासिर के रूप में हुई।

मृतक के परिजनों ने फिरोजपुर झिरका सीआईए और बजरंग दल सदस्यों पर जुनैद और नासिर के अपहरण, मारपीट और जिंदा जलाकर उनकी हत्या के आरोप लगाए हैं। इस मामले को गो-तस्करी से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें