फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: महिला की हत्या मामले में लूटी गई जूलरी व अन्य सामान बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
रिमांड खत्म होने के बाद आरोपियों को अदालत में पेश कर भेजा गया जेल
विज्ञापन

16 अक्तूबर को दौला गांव में हुई थी वारदात

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सोहना के दौला गांव में जमीन विवाद में महिला की हत्या मामले में पुलिस ने लूटी गई जूलरी व अन्य सामान बरामद किया है। आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 सोने की अंगूठी, 2 सोने के टॉप्स, 2 सोने की बालियां, 1 सोने की चेन, 34 चांदी की बिछिया (पैर की अंगूठी), 2 मोबाइल, 2 मोटरसाइकिल, 1 हेलमेट, 1 फर्जी नंबर प्लेट, 1 सेलो टेप, 1 बैग व जूते बरामद किए हैं। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी संदीप को शुक्रवार और बाकी दो आरोपियों को बृहस्पतिवार को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
ये घटना 16 अक्तूबर को दौला गांव में हुई थी। मृतका के पति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह बच्चों के साथ स्कूल से दोपहर में लौटा तो पत्नी को घर में मृत पाया। उसके हाथ बंधे थे और मुंह पर टेप लगी थी। पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने संदीप को 19 अक्तूबर को सोहना से गिरफ्तार किया। अनुज और अवनिश को 20 अक्तूबर को रुड़की, उत्तराखंड से पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य आरोपी संदीप (35 वर्ष) निवासी दौहला, गुरुग्राम है। उसके साथी अनुज (29 वर्ष) निवासी सलोनी, सहारनपुर और अवनिश (30 वर्ष) निवासी खटका, हरिद्वार भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि यह हत्या जमीन के सौदे की रंजिश के चलते की गई थी। मृतका मुख्य आरोपी संदीप के चचेरे भाई की पत्नी थी। संदीप पहले भारतीय सेना में कार्यरत था। वर्ष 2023 में धोखाधड़ी के आरोप में उसका कोर्ट मार्शल हुआ था। संदीप अपने चचेरे भाई की जमीन बिकवाना चाहता था। उसने जमीन के लिए एक लाख रुपये बतौर बयाना दिए थे। मृतका ने यह सौदा सस्ता होने के कारण पति से रुपये वापस करवा दिए थे। इसी बात से रंजिश रखते हुए संदीप ने हत्या की योजना बनाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें