फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: तोड़फोड़ के दौरान अनियमितता बरतने वाला जेई निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री कार्यालय से मिले थे कार्रवाई के आदेश, अन्य के खिलाफ लिखा पत्र
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। भोंडसी में हाईटेंशन तार के नीचे बने भवन को तोड़ने में अनियमितता बरतने वाले जेई को नगर निगम आयुक्त ने निलंबित कर दिया है। जबकि सहायक अभियंता के खिलाफ कार्रवाई को लेकर मुख्यालय को पत्र लिखा है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से आई शिकायत की जांच के बाद नगर निगम आयुक्त ने यह कदम उठाया गया है।
मुख्यमंत्री कार्यालय से आए एक अन्य संदेश में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस मामले में संलिप्त एक सहायक अभियंता (एसडीओ) को भी निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि, निगम अधिकारियों का कहना है कि सहायक अभियंता को निलंबित करने का अधिकार केवल शहरी स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक के पास होता है। इसलिए मुख्यालय से उनके निलंबन का आधिकारिक आदेश आना अभी बाकी है।
विज्ञापन


निगम के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि मुख्यमंत्री कार्यालय से मिले सख्त निर्देशों के आधार पर जेई को सस्पेंड कर दिया गया है। प्राथमिक आरोप यही हैं कि हाईटेंशन लाइन में बाधा बन रहे कई ढांचों में से सिर्फ एक को तोड़ा गया और बाकी को छोड़ दिया गया। अब विभागीय जांच के जरिये पूरे सच का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन



-

अवैध निर्माण की तोड़-फोड़ में अनियमितता बरतने के आरोप में जेई को निलंबित किया गया है। इस मामले में संलिप्त अन्य के खिलाफ कार्रवाई को लेकर मुख्यालय पत्र लिखा जा रहा है। - प्रदीप दहिया, नगर निगम आयुक्त, गुरुग्राम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें