फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जवाहर नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों ने लहराया परचम

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला स्तरीय ईको क्विज एवं पेंटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन


प्रतियोगिता के तीनों स्थानों पर किया कब्जा

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिले के पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बाई नूंह ने अपनी श्रेष्ठता और काबिलियत को फिर साबित किया है। वन्य जीव सुरक्षा सप्ताह 2025 के तहत आयोजित जिला स्तरीय ईको क्विज एवं पेंटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है।
पर्यावरण संरक्षक शिक्षक अशोक कुमार यादव के मार्गदर्शन में हुई प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय तीनों ही स्थान नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों ने पाए जिसमें कक्षा 9वीं की छात्रा नैना राघव ने पूरे जिले से आए अनेकों स्कूलों के 12वीं तक के सभी प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए प्रथम स्थान हासिल करते हुए गौरवान्वित किया है। वहीं कक्षा 11वीं के फरदीन खान और पीयूष राय ने जिला स्तरीय इस ईको क्विज में क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

ईको पेंटिंग प्रतियोगिता में भी नवोदय विद्यालय बाई नूंह की कक्षा 7वीं की अंशिका और 8वीं की जिया ने क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल कर विद्यालय का मान बढ़ाया। इनको कला अध्यापक मोहिद अहमद ने पारंगत कर रखा है।
विज्ञापन

नूंह के मेवात मॉडल स्कूल में आयोजित इस जिलास्तरीय प्रतियोगिता के 6 में से 5 स्थान हासिल करने के चलते फॉरेस्ट एवं वाइल्ड लाइफ नूंह के स्टाफ द्वारा उन्हें सर्टिफिकेट और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। छात्रा नैना राघव, पीयूष, फरदीन ने बताया कि शिक्षक अशोक कुमार यादव ने हमें उपरोक्त परीक्षा की भरपूर तैयारी करवाई, जिससे हम इस मुकाम पर पहुंच पाएं है। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्या प्रखर ज्योति, उप प्राचार्य भरत कुमार, चंद्र प्रकाश, राकेश कुमार, तेजपाल, मनोज कुमार,रुस्तम अली मधु सक्सेना, सुनील कुमार,अशोक कुमार, सुखबीर सिंह, जितेंद्र, कुमार पूजा देवी, विकास मीणा, विनेश कुमारी सहित सभी स्टाफ उपस्थित रहा। प्राचार्या प्रखर ज्योति ने बच्चों को आगे बढ़ने की शुभकामनाएं देते हुए वन्य विभाग गुरुग्राम के सदस्यों कृष्ण कुमार, इंस्पेक्टर मुबीन, अनूप, भूपेन आदि को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें