फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सीवर के गंदे पानी में डूबा जाटौली का मुख्य मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही। लोगों को रोजाना इसी गंदगी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। नगर परिषद पटौदी-जाटौली मंडी के अंतर्गत जाटौली के वार्ड नंबर-3 में पिछले करीब तीन माह से सीवर का गंदा पानी मुख्य मार्ग पर जमा होने से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। लगातार सीवर ओवरफ्लो होने के कारण सड़क पर गंदा पानी और कीचड़ जमा है। इससे क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है और लोगों को रोजाना इसी गंदगी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है।
यह मार्ग घनी आबादी के बीच से गुजरने के साथ राजकीय प्राथमिक पाठशाला और बाबा हरदेवा मंदिर को जोड़ता है। ऐसे में स्कूली बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों, दोपहिया वाहन चालकों और मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। गंदा पानी लंबे समय से जमा रहने के कारण सड़क के बीच गड्ढे भी बन गए हैं, जिससे हादसे का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समस्या के समाधान के लिए वार्ड पार्षद, नगर परिषद अध्यक्ष और स्थानीय विधायक को कई बार लिखित व मौखिक रूप से अवगत कराया जा चुका है
- जीतू चौहान, स्थानीय निवासी

गंदा पानी जमा रहने के कारण सड़क पर कीचड़ हो गया है और आसपास बुरी दुर्गंध फैली रहती है। दुर्गंध से लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया है।
- महेश राघव, स्थानीय निवासी

सीवर ओवरफ्लो होने के बाद दिन-रात गंदा पानी सड़क पर बहता रहता है। काम के लिए बाहर जाना पड़ता है तो गंदे पानी से होकर गुजरना मजबूरी है।
- कुसुम देवी, स्थानीय निवासी

इसी मार्ग पर मंदिर और राजकीय प्राथमिक पाठशाला है। छोटे बच्चों और मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को गंदे पानी और कीचड़ से होकर गुजरना पड़ रहा है।
पुष्पा देवी, स्थानीय निवासी

जल्द ही सफाई करवाकर राहत दिलाई जाएगी
नगर परिषद अध्यक्ष प्रवीण ठाकरिया ने बताया कि सीवर की सफाई के लिए जनस्वास्थ्य विभाग को सुपर सक्शन मशीन उपलब्ध कराने के लिए पत्र लिखा गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही सीवर की सफाई करवाकर लोगों को राहत दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें