फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता दरबार से लोगों और निगम के बीच कम हो रही दूरी : मेयर

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों ने की सफाई, पानी, सीवर की व्यवस्था में सुधार की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। आपकी मेयर आपके द्वार कार्यक्रम के तहत मानेसर नगर निगम की मेयर डॉ. इंद्रजीत कौर यादव ने मंगलवार को गांव कासन में जनता दरबार का आयोजन किया गया। ग्रामीणों ने गांव की समस्याओं को मेयर के सामने रखा और गांव में विकास कार्यों की सूची उनको सौंपी। मेयर ने लोगों की समस्याओं को सुना और आश्वासन देते हुए कहा कि सभी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।
मेयर डॉ. इंद्रजीत कौर यादव ने संबोधन में कहा कि आपकी मेयर आपके द्वार कार्यक्रम का उद्देश्य यही है कि अधिकारी गांव-गांव पहुंचें और ग्रामीणों की समस्याओं का निवारण करें। ग्रामीणों द्वारा सौंपे गए कार्यों की सूची पर कार्रवाई की जाएगी। लावारिस पशुओं को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जाएगा। निगम क्षेत्र में स्ट्रीट लाइटें लगवाई जाएंगी। सफाई, पानी, सीवर की व्यवस्था में सुधार किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने के सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनता दरबार में निगम की इंजीनियरिंग विंग से एक्सईएन मंदीप धनखड़, एसडीओ अमन राठी, टैक्स ब्रांच से सहायक उदय सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने निगम से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। मुख्य मांगों में सड़क पर घूमने वाले पशुओं से मुक्ति, स्ट्रीट लाइटें लगवाना, ट्यूबवेल से पानी की सप्लाई, सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाना, प्रॉपर्टी आईडी में सुधार, मौनी बाबा चबूतरे के पास रास्ते का निर्माण, सीवर लाइनों की मरम्मत, अनुसूचित जाति के लिए चौपाल का निर्माण और श्मशान घाट का सौंदर्यीकरण शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें