गुरुग्राम। हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (एचएएलएसए) के निर्देश पर जिले में हरियाणा सामुदायिक मध्यस्थता कार्यक्रम, 2024 के अंतर्गत सामुदायिक मध्यस्थता की शुरुआत की गई है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) एचएएलएसए से प्रशिक्षित सामुदायिक मध्यस्थों का एक पैनल गठित किया गया है। मध्यस्थों ने एचएएलएसए की ओर से आयोजित 40 घंटे का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण किया है। पैनल में सुभाष (सामाजिक कार्यकर्ता), जगदीश (सेवानिवृत्त पटवारी) एवं विकास शर्मा (सामाजिक कार्यकर्ता) शामिल हैं। नवज्योति इंडिया फाउंडेशन ने नयागांव, सोहना, को पायलट सामुदायिक मध्यस्थता केंद्र के रूप में चिन्हित किया गया है। इसका उद्देश्य समुदाय स्तर पर आपसी संवाद एवं सहमति के माध्यम से छोटे-मोटे विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान करना, न्यायालयों पर बोझ कम करना तथा सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देना है। संवाद