फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जय सिंह बने सनोह इंडिया एम्प्लाइज यूनियन के प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
यूनियन की लंबित पड़ी मांगों के लिए आंदोलन की शुरुआत करनी होगी - जय सिंह अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


गुरुग्राम। श्रमिक यूनियन सनोह इंडिया एम्प्लाइज यूनियन की आम सभा का आयोजन श्रमिक संगठन एटक के जिला कार्यालय में किया गया। इस दौरान श्रमिक नेता कामरेड बलवीर कंबोज की देखरेख में श्रमिक यूनियन के चुनाव संपन्न हुए। इसमें जय सिंह को प्रधान, जीपी सिंह उप प्रधान, राकेश यादव महासचिव, करतार सिंह सचिव, राजेश प्रसाद प्रचार सचिव, राज कुमार संगठन सचिव, सतपाल मलिक कोषाध्यक्ष तथा अनिल पंवार को सर्वसम्मति से कानूनी सलाहकार चुना गया।
एटक के जिला महासचिव कामरेड अनिल पंवार ने बताया कि श्रमिकों की लंबित पड़ी मांगों को लेकर संयुक्त श्रम आयुक्त परमजीत ढुल से वार्ता हुई और इसको लेकर अगले सप्ताह चंडीगढ़ में बैठक भी रखी गई है। श्रम आयुक्त को एक पत्र भेजा जा रहा है, जिसमें निलंबित श्रमिकों को ड्यूटी पर भिजवाने तथा सामूहिक मांग पत्र पर समझौता कराने का आग्रह किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूनियन प्रधान जय सिंह ने कहा कि सभी सदस्यों को साथ लेकर यूनियन की लंबित पड़ी मांगों के लिए आंदोलन की शुरुआत करनी होगी, ताकि विवादों का शीघ्र समाधान हो सके और जायज मांगों को मनवाया जा सके। महासचिव राकेश यादव ने प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रबंधन श्रमिकों को मानसिक व आर्थिक रूप से प्रताड़ित करने में जुटा है। श्रम विभाग भी उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहा है। श्रमिकों की मांगें लंबित पड़ी हुई हैं। यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो श्रमिक आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएंगे। आम सभा में श्रमिक नेता शिव कुमार, धर्मराज यादव आदि श्रमिक सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें