फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: इटली से गुरुग्राम आकर महिला ने कराई थी प्राथमिकी, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
इटली की महिला के साथ साइबर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार। पुलिस पीआरओ
विज्ञापन
- शादी का झांसा देकर और एआई वीडियो बनाने के नाम पर मांगे थे 98 हजार रुपये
विज्ञापन

- साइबर क्राइम थाना वेस्ट की टीम ने सेक्टर-17 से आरोपी को पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। इटली मूल की महिला को शादी का झांसा देकर और एआई वीडियो बनाने के नाम पर 98 हजार रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को गुरुग्राम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल मोबाइल फोन बरामद किया है। महिला ने इटली से गुरुग्राम पहुंचकर पुलिस से शिकायत की थी। साइबर क्राइम थाना वेस्ट में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, आरोपी अखिल मौर्या ने जुलाई 2026 में इंस्टाग्राम के माध्यम से महिला से संपर्क किया था। उसने महिला को शादी का झांसा दिया और एआई वीडियो बनाने के काम के लिए रुपये मांगे। महिला ने चार अगस्त को 450 यूरो और 10 सितंबर को 450 यूरो वेस्टर्न यूनियन के माध्यम से भेजे। इस तरह कुल 900 यूरो, करीब 98 हजार रुपये, की ठगी हुई। महिला 28 सितंबर को इटली से गुरुग्राम पहुंची और एसीपी साइबर क्राइम गौरव फौगाट से मुलाकात कर शिकायत दी।
विज्ञापन

सेक्टर-17 से आरोपी गिरफ्तार-
साइबर क्राइम थाना वेस्ट की टीम ने जांच के बाद बृहस्पतिवार को आरोपी अखिल मौर्या (36) को सेक्टर-17 से गिरफ्तार कर लिया। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के बहादुरपुर गांव का रहने वाला है और बीएससी तक पढ़ा है। पूछताछ में सामने आया कि वह एक निजी कंपनी में तकनीकी सहायता का काम करता था। जुलाई 2025 में नौकरी छूटने के बाद वह बेरोजगार हो गया था। पुलिस के मुताबिक, रुपयों के लालच में उसने महिला से संपर्क कर ठगी की।
विज्ञापन

एसीपी साइबर क्राइम गौरव फौगाट ने बताया कि आरोपी ने वेस्टर्न यूनियन के जरिये रकम मंगवाई थी। इसके बाद गुरुग्राम में मुथूट फाइनेंस के माध्यम से राशि अपने बैंक खाते में स्थानांतरित करवाई। बैंक शुल्क कटने के बाद उसके खाते में 67,297 रुपये पहुंचे थे। पुलिस ने आरोपी से ठगी में इस्तेमाल मोबाइल फोन बरामद किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें