फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जयपुर जाना होगा आसान

विज्ञापन
विज्ञापन
दौसा मोड़ के नजदीक बांदीकुई से जयपुर तक चार लेन का एक्सप्रेसवे बनाया जा रहा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जयपुर जाना और आसान हो जाएगा। राजस्थान में दौसा मोड़ बांदीकुई से जयपुर तक एक्सप्रेसवे का निर्माण अगले महीने तक पूरा हो जाएगा।
दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच 48) पर वाहनों के दबाव के कारण अक्सर जाम की समस्या होने के कारण जयपुर जाने में परेशानी होती है। ऐसे में अधिकांश लोग दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से होकर जयपुर जाना पसंद करते हैं। एनएच-48 पर कई जगहों पर अंडरपास और फ्लाई ओवर निर्माण कार्य चल रहा है। हालांकि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जयपुर तक एक्सप्रेसवे बनाया जा रहा है। इसके बन जाने से वाहन चालकों को राहत मिलेगी। यह 67 किलोमीटर लंबा एक्सेस कंट्रोल चार लेन का एक्सप्रेसवे होगा। इससे बांदीकुई से जयपुर केवल 30 मिनट में पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर जयपुर नहीं पड़ता है। वाहन चालकों को आगरा-जयपुर रोड का प्रयोग करना पड़ता है। इससे समय ज्यादा लगता है। इसे देखते हुए दौसा मोड़ के नजदीक बांदीकुई से लेकर जयपुर तक चार लेन का एक्सप्रेसवे बनाया जा रहा है। इसके चालू होने से जयपुर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़ जाएगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अनुसार अगले महीने के अंत तक बांदीकुई-जयपुर एक्सप्रेसवे तैयार हो जाएगा। जून से इसे चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें