फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram: आईरीड और डीकॉइल मिलकर करेंगे छात्रों को स्किल्ड, युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर

Sat, 22 Mar 2025 02:48 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

आईरीड अकादमी और डीकॉइल द्वारा बिजनेस एनालिटिक्स और मार्केटिंग द्वारा डीपीजी डिग्री कॉलेज गुरुग्राम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आईरीड और डी-कॉइल ने हाथ मिलाया है। जिसमें युवाओं को एमबीए करके रोजगार का अवसर मिलने जा रहा है।
विज्ञापन
आईरीड और डीकॉइल ने हाथ मिलाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीपीडी डिग्री कॉलेज में स्किल्ड एजुकेशन में आत्मनिर्भरता के लिए शिक्षा के साथ, कौशल विकास को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आईरीड और डी-कॉइल ने हाथ मिलाया है। जिसमें युवाओं को एमबीए करके रोजगार का अवसर मिलने जा रहा है। इसके लिए आईरीड अकादमी और डीकॉइल द्वारा बिजनेस एनालिटिक्स और मार्केटिंग द्वारा डीपीजी डिग्री कॉलेज गुरुग्राम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 
विज्ञापन


रियल एस्टेट तेजी से बढ़ता हुआ सेक्टर है ऐसे में देश के युवाओं का रियल एस्टेट के क्षेत्र में स्किल्ड होना बहुत जरूरी है। रियल एस्टेट की शिक्षा की संगठित व्यवस्था के लिए शिक्षाविद अक्षय रवेश अग्रवाल फाउंडर डीकॉइल इंडिया और भास्वर पॉल फाउंडर व सीईओ आईरीड इंडिया लगातार योगदान दे रहें है। 

आईरीड एकेडमी के फाउंडर और सीईओ भास्वर पॉल ने कहा भारत का रियल एस्टेट सेक्टर 1 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की ओर बढ़ रहा है और ऐसे में कुशल और पेशेवर वर्कफोर्स की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक है। हमारी साझेदारी इस कमी को दूर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन


कार्यक्रम शिक्षाविद्, रियल एस्टेट कारोबारी सहित समाज के कई प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया। जिसमें मुख्य रूप से विनीत नंदा, राजेंद्र गहलोत एवं मुख्य वक्ता के रूप में अंकुश कौल, तरुण भाटिया, शामिल हुए। साथ ही वहां मौजूदा अतिथिगण ने रियल एस्टेट एजुकेशन पर अपने विचारों को साझा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें