फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एनएच-48 के एग्जिट पॉइंट-9 पर थार हादसे के वीडियो जुटा रहीं जांच टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में घायल कपिल शर्मा आईसीयू में उपचाराधीन, हालत में हो रहा सुधार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) के एग्जिट पॉइंट-9 पर शनिवार की सुबह करीब 4.30 बजे हुए थार गाड़ी हादसे संबंधी वीडियो फुटेज को पुलिस की जांच टीमें जुटा रही हैं। एनएच-48 पर लगे सीसीटीवी कैमरों के साथ ही हाईवे के आसपास इमारतों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जाएगी।
वहीं, सिग्नेचर टावर के पास इबोला क्लब के अंदर लगे सीसीटीवी को भी पुलिस ने देखा ताकि यह पता चल सके कि हादसे का शिकार हुए युवाओं ने शराब का सेवन किया था या नहीं। एनएच-48 के जिस एग्जिट पॉइंट-9 पर यह हादसा हुआ था, वह सिग्नेचर टावर के पास स्थित इबोला क्लब करीब डेढ़ किलोमीटर दूर है। ऐसे में जब थार में सवार युवक-युवतियों को नोएडा जाना था तो उनको सेक्टर-31 वाले अंडरपास से निकलकर यू-टर्न लेना चाहिए था। जबकि थार गाड़ी को दिल्ली से जयपुर लेन पर क्यों ले जाया जा रहा था। पुलिस इस बारे में जांच करने में जुटी है कि थार गाड़ी को एग्जिट पॉइंट-9 से निकलना था या फिर गाड़ी को सीधे ले जाना था, जोकि अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस बारे में पुलिस हादसे में घायल कपिल शर्मा से उसकी स्थिति थोड़ी ठीक होने के बाद ही जानकारी हासिल करेगी।
विज्ञापन

बता दें कि शनिवार की सुबह दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) पर हुए हादसे में थार गाड़ी में सवार तीन युवतियों व दो युवकों की मौत हो गई थी। मरने वालों की पहचान उत्तर प्रदेश के राय बरेली निवासी प्रतिष्ठा मिश्रा, आगरा के शास्त्री पुरम निवासी लावण्या, आगरा निवासी आदित्य प्रताप सिंह, सोनीपत के मोहाना गांव निवासी गौतम सैनी और दिल्ली के ग्रेटर कैलाश निवासी ज्योति सोनी के रूप में हुई थी।
थार की रफ्तार 100 किलोमीटर प्रतिघंटा से अधिक
पुलिस की जांच टीम ने अभी तक हादसे संबंधी जो वीडियो फुटेज जुटाई हैं, उनमें थार की रफ्तार 100 किलोमीटर प्रतिघंटा से अधिक आंकी जा रही है। हादसे वाले स्थान से कुछ दूरी पहले ही पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सामने आई थी। इस फुटेज में थार गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने के कुछ पल पहले की फुटेज है, जिसमें थार गाड़ी हाईवे पर अन्य वाहनों से काफी तेज रफ्तार में चलती दिखाई दे रही है।
कपिल शर्मा आईसीयू में भर्ती
थार गाड़ी हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर निवासी कपिल शर्मा अभी मेदांता अस्पताल के आइसीयू में भर्ती हैं। उनकी स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है व बातचीत भी कर रहा है। कपिल शर्मा ने पुलिस को बताया है कि वह थार गाड़ी में पीछे बैठा था और उसको अचानक हुए हादसे के बारे में कुछ नहीं पता है कि चलती गाड़ी एकदम से कैसे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कपिल शर्मा के पिता अरुण स्वरूप शर्मा उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक व बिजनौर जिले में तैनात हैंं। उन्होंने पुलिस को बताया कि आदित्य प्रताप सिंह व कपिल शर्मा दोनों दोस्त थे। कपिल शर्मा इस समय नोएडा की एक निजी कंपनी में काम कर रहा है और इसके साथ ही अलीगढ़ से एलएलबी की पढ़ाई भी कर रहा है।
विज्ञापन

वर्जन
मामले की जांच कर रहे पीएसआई विनित ने बताया कि थार गाड़ी वाले हादसे की गहनता से जांच की जा रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि किन परिस्थितियों में यह हादसा हुआ था। हादसे में घायल कपिल शर्मा से बातचीत की गई तो उन्होंने अभी हादसे के बारे में बारे पूरी जानकारी नहीं दी है। अभी तक पता लगा है कि थार गाड़ी को गौतम चला रहा था। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही हादसे के बारे में सही जानकारी सामने आ सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें