फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: उपायुक्त ने तावड़ू उपमंडल का किया निरीक्षण, निर्माण कार्यों में तेजी के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


तावड़ू। जिला उपायुक्त विश्राम मीणा ने मंगलवार को तावडू उपमंडल का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तहसील कार्यालय, ट्रेजरी कार्यालय तथा बिलासपुर मार्ग पर निर्माणाधीन लघु सचिवालय भवन का निरीक्षण एवं समीक्षा की। निरीक्षण में कई खामियां सामने आईं, जिनके समाधान के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने पाया कि लघु सचिवालय का निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है। इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने भवन एवं लोक निर्माण विभाग तथा कार्यकारी एजेंसी को तुरंत गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम जितेंद्र कुमार को भी प्रत्येक माह कार्य की निगरानी करने के आदेश दिए और कहा कि दो माह बाद वे स्वयं दुबारा निरीक्षण करेंगे। तहसील कार्यालय में भी निरीक्षण के दौरान खामियां उजागर हुईं। इंतकाल दर्ज करने में देरी एवं अन्य कार्यों में ढिलाई पर उपायुक्त ने राजस्व अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में ट्रेजरी कार्यालय के निरीक्षण में बड़ी लापरवाही सामने आई। यहां दो अधिकारी अनुपस्थित पाए गए। उपायुक्त ने इस संबंध में रिपोर्ट तैयार कर संबंधित विभाग को भेजने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यालय में लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं, जिन पर अब कार्रवाई होगी। निरीक्षण के बाद उपायुक्त ने नगरवासियों से मुलाकात की। लोगों ने विभिन्न समस्याएं उनके सामने रखीं। उपायुक्त ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को सभी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने तावडू शहर में जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रस्तावित अंडरग्राउंड वाटर टैंक के निर्माण से जुड़ी अड़चन को भी दूर करने की जानकारी दी। उपायुक्त ने बताया कि तावडू शहर में मेवात डेवलपमेंट एजेंसी के माध्यम से एक आधुनिक लाइब्रेरी का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें