नगर निगम गुरुग्राम कार्यालय के सामने कांग्रेस का प्रदर्शन चल रहा है। प्रदर्शन का नेतृत्व पुर्व सांसद राज बब्बर और पूर्व मंत्री अजय यादव कर रहे हैं। साथ में कांग्रेस जिला शहरी अध्यक्ष पंकज डाबर और कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष वर्धन यादव भी प्रदर्शन में शामिल हैं। कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन के चलते दो ट्रॉली कूड़ा नगर निगम कमिश्नर कार्यालय के सामने गिराकर अपनी नाराजगी जताई।