फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 जुलाई तक जिले में चलाया जाएगा सघन जांच अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिला स्वास्थ्य विभाग कोरोना पर प्रभावी रोक लगाने के लिए जांच व मरीजों की समय रहते पहचान पर विशेष जोर दे रहा है। इसी क्रम में विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है, जो 14 जुलाई तक चलेगा। जिला प्रशासन की योजना के मुताबिक जिन क्षेत्रों में कोरोना के सर्वाधिक मामले सामने आ रहे हैं, उनको 8 जोन में बांटा गया है। इनमें 7 टीमें लगाई गई हैं, जो 11 स्थानों पर लोगों की कोविड-19 की जांच कर रही हैं। इसी क्रम में शनिवार को भी 1500 से भी ज्यादा लोगों की कोविड-19 की जांच की गई।
विज्ञापन

डूंडाहेड़ा गांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को टीम स्वास्थ्य जांच शिविर लगाएगी। इसके बाद 9 से 12 जुलाई तक शिविर लगाया जाएगा। डूंडाहेड़ा में ही राजकीय विद्यालय में 7,10 और 13 जुलाई को स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जाएगा। वहीं, राम चौक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 8, 11 और 14 जुलाई को स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। सामुदायिक केंद्र सुखराली में 7 जुलाई को, सुखराली एनक्लेव पाले घर में 12 जुलाई, ओल्ड डीएलएफ पार्क के पास 8 जुलाई व सेक्टर-14 में 9 जुलाई को स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।
सेक्टर-14 में 9 जुलाई, सरहौल में 10 जुलाई व अमित हॉल में 11 जुलाई को शिविर लगाया जाएगा। पटेल नगर में रविवार को शिविर लगाया गया जबकि अगला शिविर 10 जुलाई को लगाया जाएगा। 6 व 11 जुलाई को रामनगर धर्मशाला, 7 व 12 जुलाई को पीएचसी पटेल नगर, 8व 13 जुलाई को सेक्टर-15 पार्ट 2 में शिविर का आयोजन किया जाएगा। भीम नगर के सामुदायिक केंद्र में 7 व 14 जुलाई को शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी तरह 6 व 12 जुलाई तो न्यू कॉलोनी की छोटी धर्मशाला व 7 व 13 जुलाई को रवि नगर में शिविर का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें