फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमितों ने प्रशासन व पुलिस के समक्ष परेशानी पैदा की

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले में कुछ कोरोना संक्रमितों ने प्रशासन व पुलिस के समक्ष परेशानी पैदा कर रखी है। इन संक्रमितों में से कई ने प्रशासन व पुलिस को अपने संबंध में सही जानकारी नहीं दे रखी है, वहीं कई संक्रमित प्रशासन व पुलिस से फोन पर बात नहीं कर रहे है। लिहाजा जिले में 270 मरीज लापता हुए। इस कारण जिले में कोरोना फैलने का खतरा हो गया है। इस तरह प्रशासन को इलाके में कोरोना संक्रमण पर काबू पाने में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

गुरुग्राम प्रशासन ने जिला पुलिस कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या को नियंत्रित करने के लिए कांटेक्ट ट्रेसिंग का कार्य दे रखा है। पुलिस के निर्देश पर पुलिस को नगर निगम से प्राप्त 1500 व्यक्तियों की सूची में से 1200 को ट्रेस किया है इनमें से 270 व्यक्तियों के फोन नंबर और पते गलत पाए गए। इस कारण पुलिस का इन संक्रमितों से संपर्क नहीं हो पाया। इस प्रकरण से प्रशासन की नींद उड़ी हुई है, क्योंकि उनके लापता होने के कारण जिले में कोरोना संक्रमण बढ़ने की आशंका हो गई है। दरअसल, उनके बारे में अन्य लोगों को मालूम नहीं है और वे लोगों से मिलना जुलना शुरू कर सकते है।
कई मरीजों के फोन बंद रहते हैं
दूसरी ओर कोरोना संक्रमित एक हजार मरीज फोन पर बात नहीं कर रहे हैं। इन मरीजों में से कई मरीजों के फोन स्विच ऑफ रहते है। इसके अलावा कुछ मरीज फोन नहीं उठा रहे है। यह मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने पुलिस को इन मरीजों के घरों पर जाने के निर्देश दिए है। पुलिसकर्मियों ने इन मरीजों से व्यक्तिगत तौर पर मुलाकात करके उन्हें समझाया कि वे अपना फोन ऑन रखे और फोन आने पर उत्तर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें